{"_id":"5ad34d504f1c1ba6018b4a90","slug":"181523797328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियानधारी गिरोह ने तीन घरों में डाला डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा बनियानधारी गिरोह ने तीन घरों में डाला डाका
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव खजुरिया में शनिवार की रात कच्छा बनियानधारी गिरोह के सदस्यों ने तीन घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर में सो रहे लोगों को सरियों और डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। चार घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाश लाखों के जेवर और नकदी लूट ले गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
जिले में एक बार फिर से कच्छा बनियानधारी गिरोह ने कहर बरपाया है। शनिवार की रात थाना क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गांव खुजरिया में रात करीब दो बजे असलाह और सरिया, डंडों से लैस कच्छा बनियाधारी गैंग के छह-सात सदस्यों ने पंकज यादव के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश मुख्य दरवाजे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और चारपाई पर सो रहे पंकज को दबोच लिया। बदमाशों ने पंकज को सरियों और लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच पास ही चारपाई पर बच्चे के साथ सो रही पंकज की पत्नी आरती को भी मारने लगे। मारपीट करते हुए घर में रखे माल जेवर का पता और चाबियां लेने के बाद अलमारी और बक्सों में रखे लाखों के जेवर और नकदी लूट ली। बदमाश घर से सोने की दो चेन, कान के टॉप्स, अंगूठियां, करीब सवा लाख की नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का माल लूट ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद गैंग ने कुछ ही दूरी पर गांव पलोखरा में राजवीर सिंह के घर पर धावा बोला दिया। इस घर में बदमाशों ने मारपीट नहीं कि मगर 11 हजार की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी समेत लाखों के जेवर ले गए। रात तीन बजे के करीब बदमाशों ने देवी रोड निवासीं सलीम के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चारपाई पर सोते समय उसे सरियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद करीब 50 हजार की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर लूट ले गए।
डकैती के दौरान जब बदमाश सलीम को पीट रहे थे तो पुत्र अरमान बचाने पहुंचा तो उसे भी सरियों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए आवाज न निकालने की धमकी देते रहे। डकैती की वारदात के बाद बदमाश घर का दरवाजा बाहर से बंदकर भाग गए। ताकि पीड़ित परिवार किसी को जानकारी न दे सके। उनके जाने के बाद लोगों ने शोर मचाया तो लोग जागे।
थाना क्षेत्र में एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन वारदातों की जानकारी जब पुलिस को हुई तो होश उड़ गए। आनन-फानन में कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा। एसपी राजेश एस और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए महिला सहित चार लोगों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुछ देर बाद आईजी आगरा जोन राजा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।