फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बरौली अहीर बवाल में तीन मुकदमे

बरौली अहीर बवाल में तीन मुकदमे

Sat, 21 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
बरौली अहीर बवाल में तीन मुकदमे
आगरा। दिवाली पर बरौली अहीर गांव में छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दो मुकदमे सिपाही अनिल यादव और उसकी पत्नी ने बलवा, जानलेवा हमला, लूटपाट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में दर्ज कराए हैं, जबकि एक मुकदमा एकता चौकी के दरोगा ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सात सीएलए एक्ट सहित अन्य धारा में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सिपाही अनिल यादव की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में आठ नामजद और 60 अज्ञात आरोपी हैं। नामजद आरोपियों में रॉकी, काले उर्फ रघुराज, भूरा उर्फ अजीत सहित पांच लोग हैं। इसमें सरकारी कार्य में बाधा, बंधक बनाना, जानलेवा हमला सहित अन्य धारा लगाई गई हैं।
विज्ञापन


वहीं सिपाही अनिल की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें घर में घुसकर तोड़फोड़, जानलेवा हमला, लूटपाट, अभद्रता सहित अन्य धारा लगी हैं। पांच नामजद किए गए हैं। इनमें रॉकी का भाई अजीत, भूरा, लकी, अतुल शामिल हैं। तीसरा मुकदमा एकता चौकी के दरोगा विवेक शर्मा ने लिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बलवा, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, सात सीएलए एक्ट लगाया गया है। इसमें 28 नामजद और 150 अज्ञात आरोपी हैं। पुलिस ने रोहित, अतुल, कृपाशंकर, रिंकू, भोलाराम, अभिषेक, रघुराज, अजीत, अंकित वर्मा और रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। रॉकी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हो गए हैं। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed