फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस की मिलीभगत से चल रही होटलों में अय्याशी

पुलिस की मिलीभगत से चल रही होटलों में अय्याशी

Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मिलीभगत से चल रही होटलों में अय्याशी
आगरा। सिकंदरा के किसी होटल में पुलिस ने पहली बार छापामारी नहीं की है। हर दूसरे-तीसरे महीने पुलिस एक या दो होटलों में छापामारी करती है लेकिन एक बार भी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई जिसका कड़ा संदेश जाए। न ही पुलिस ने होटलों में अय्याशी का खेल बंद कराने के लिए कोई कदम उठाया है। माना यही जाता है कि छापामारी पुलिस अपने फायदे के लिए करती है। इसका पता इससे भी चलता है कि छापों के मुकदमों की जांच में हर बार खेल होता रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को अच्छी तरह मालूम है कि सिकंदरा के कई होटलों में अय्याशी कराई जाती है। बोदला में मंगलवार दोपहर आरवी पैलेस होटल पर छापा मारा गया। इसका मालिक गुड्डू यादव को बताया गया है। वह खुद को सपा से जुड़ा बताता है। पिछली साल पुलिस ने होटल कृष्ण कान्हा पर छापा मारा था। तब भी होटल मालिक गुड्डू यादव को बताया गया था। उस छापामारी में एएसपी शामिल थे, इसलिए केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

गुड्डू को आरोपी भी बनाया गया था लेकिन जांच में उसे क्लीन चिट दे दी गई थी। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। चार्जशीट में भी उसका नाम शामिल नहीं था। थाना के पास के ही दो होटलों पर पिछले साल दिसंबर में छापामारी हुई थी। दोनों पर सील लगाई गई थी लेकिन बाद में खुल गई। इतना ही नहीं। देह व्यापार के आरोप में दो होटलों को दो बंद कराने का आदेश दिया ।दो महीने बाद नाम बदलकर दोनों खुल गए। अभी भी चल रहे हैं। हालांकि इस बार अधिकारियों का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन पुलिस का रवैया देखकर इसकी उम्मीद कम लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों के हिसाब से बुक होते हैं कमरे
आगरा। सिकंदरा के कई होटलों में घंटों के हिसाब से कमरे बुक किए जाते हैं। इनमें लोग अय्याशी के लिए पहुंचते हैं। काल गर्ल बुलाई जाती हैं। लोगों से परिचय पत्र भी नहीं लिए जाते। छापों में इसका खुलासा हो चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed