फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने बस स्टेशन पर रखवा दिया यात्री का शव

पुलिस ने बस स्टेशन पर रखवा दिया यात्री का शव

Sun, 18 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बस स्टेशन पर रखवा दिया यात्री का शव
आगरा। अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर शनिवार की शाम को इटावा से आई बस में एक यात्री की मौत हो गई। परिचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाने के स्थान पर बस स्टैंड पर ही शव को रखवा दिया। बस स्टैंड पर शव को देखकर यहां आने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आईएसबीटी पर औरेया डिपो की बस से इटावा से एक व्यक्ति आगरा आने के लिए बैठा था। शाम को तकरीबन पांच बजे जब बस आईएसबीटी पर पहुंची तो परिचालक ने मथुरा जाने के लिए यात्रियों की गिनती की। एक यात्री के जवाब नहीं देने पर उसे हिला डुलाकर देखा तो वह मर चुका था। इस पर परिचालक ने स्टेशन प्रभारी ममता शर्मा को जानकारी देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तलाशी लेने के बाद जेब से परिचय पत्र बरामद किया। इसके आधार पर मृतक की शनाख्त सराय धाम, बिजनौर निवासी राजीव पुत्र रणधीर के रूप में हुई। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी की पुलिस ने शव को बस स्टैंड पर ही रखा रहने दिया। उसे पोस्टमार्टम गृह नहीं भिजवाया। चौकी प्रभारी का कहना था कि मृतक के परिवारीजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजीव तपेदिक का मरीज था। इटावा में किसी के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। वह शव को लेने आगरा आ रहे हैं। पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इस पर शव को चौकी के पास बस स्टैंड पर ही रखवा दिया गया था। उधर, बस स्टैंड पर शव को देखकर यात्रियों भी चौंक गए। इस संबंध में एआरएम मोहनलाल का कहना था कि बस यात्री की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने ही शव को नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed