फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चालान काटने पर सिटी बस चालकों का हंगामा

चालान काटने पर सिटी बस चालकों का हंगामा

Sun, 18 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
चालान काटने पर सिटी बस चालकों का हंगामा
आगरा। भगवान टाकीज चौराहे पर जाम लगने पर यातायात पुलिस ने महानगर बस के चालक का चालान कर दिया। इससे गुस्साए चालक, परिचालकों ने बसों को खड़ी करके हंगामा किया। बाद में एसपी ट्रैफिक के हस्तक्षेप के बाद चालान वापस किया गया। तब चालकों ने सिटी बसों का संचालन शुरू किया।
विज्ञापन

घटना दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। भगवान टाकीज चौराहे पर महानगर बसों के कारण जाम लग रहा था। इस पर यातायात पुलिस ने एक बस चालक का चालान कर दिया। इस पर सिटी बस चालक भड़क गए। उन्होंने बसों को भगवान टाकीज ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा करके हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बगैर किसी बात के चालान किया गया है। इसकी जानकारी होने पर एआरएम ने एसपी ट्रैफिक से बातचीत की। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान का जुर्माना माफ कर दिया। तब कहीं जाकर बस चालकों ने बसों का संचालन शुरू किया। महानगर बस सेवा के एमडी आरपी गिरी का कहना था कि मामूली कहासुनी हुई थी। बाद में मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed