फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसान की हत्या

तगादा करने पर किसान की गला दबाकर हत्या

Mon, 21 Aug 2017 12:44 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या
आगरा। ताजगंज के गांव गुतिला में कुंडौल, डौकी निवासी किसान मोहन सिंह (60) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गड्ढे में फेंक दिया। परिवारीजनों ने शक होने पर गांव के एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 60 हजार रुपये उधार लिए थे। तगादा करने पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मोहन सिंह की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे मोहन सिंह को गांव के शंकर और लाखन घर से बुलाकर ले गए थे। तब से मोहन का पता नहीं चला। मोहन के भाई हरिओम ने बताया कि शंकर के लौटने पर उससे पूछताछ की। मगर, वह गलत जवाब देने लगा। तब से उस पर शक था। रविवार को शंकर को थाना डौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मोहन सिंह से छह महीने पहले 60 हजार रुपये उधार लिए थे। वह आए दिन तगादा करता था। शुक्रवार को वह मोहन सिंह से और रुपये मांगने पहुंचा। तब मोहन ने पहले के रुपयों का तगादा किया। और रुपये देने से मना कर दिया। उसे उधार चुकाने के बहाने शंकर और लाखन साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डौकी के सलेमपुर में मोहन सिंह ने अपने जीजा रोशनलाल के घर से 28 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद तीनों ने शमसाबाद में शराब पी। फिर मोहन को गांव गुतिला ले आए। उसकी पिटाई लगाई। गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गड्ढे में फेंक दिया। उधर, शनिवार सुबह शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। डौकी पुलिस ने थाना ताजगंज पुलिस संपर्क किया। तब उसके शव मिलने की जानकारी हुई। रविवार को परिवारीजनों ने शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शंकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed