{"_id":"596babd84f1c1bb5018b47cf","slug":"171500228568-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरबाग की जांच पांच जिलों तक फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाहरबाग की जांच पांच जिलों तक फैली
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सीबीआई जवाहरबाग को लेकर पांच जिलों में एक साथ जांच कर रही है। राकेश गुप्ता के माध्यम से रामवृक्ष को चंदा देने वालों से भी पूछताछ की गई है।
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई की टीमों ने रविवार को बरेली और बदायूं में पहुंचकर भी बयान लिए हैं। उन लोगों के बयान दर्ज किए गए जो राकेश गुप्ता के माध्यम से रामवृक्ष के संपर्क में आए थे।
जवाहरबाग में रहने वाले लोगों के लिए गेहूं और चावल भी उपलब्ध कराया थे। तीन लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि राकेश गुप्ता और वीरेश यादव ने बदायूं, बरेली और लखीमपुर खीरी के तमाम लोगों को स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन से जोड़ा था।
इन जिलों के लोग यहां जवाहरबाग में आकर रहे भी थे। एक टीम ने गाजीपुर पहुंचकर रामवृक्ष के परिवार और रिश्तेदारों के बयान लिए हैं। कन्नौज में रामवृक्ष का संगठन सबसे मजबूत था लिहाजा वहां भी जांच की गई है। लोगों से पूछा गया कि वह रामवृक्ष से किस तरह से जुड़ते चले गए।
विज्ञापन
सीबीआई 21 जुलाई को जवाहरबाग की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करेगी। मथुरा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सारा दिन घटना से जुड़े लोगों के बयान हो रहे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों की टीम से एक-एक करके बात की जा रही है। रविवार को भी दो डाक्टरों के बयान लिए गए थे। जवाहरबाग को खाली कराने पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भी बयान लिए गए हैं। जवाहरबाग में जाकर भी वह स्थान देखे गए जहां से दीवार को तोड़ा जा रहा था।