{"_id":"5aeda4c34f1c1b3a0b8b84a5","slug":"161525523651-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर न मिलने का बहाना कहीं करा न दे बड़ी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहरीर न मिलने का बहाना कहीं करा न दे बड़ी वारदात
Updated Sat, 05 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रेमिका से घर मिलने पहुंचे प्रेमी को मारपीट कर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहते हुए मामला रफा-दफा कर दिया। वहीं दूसरी ओर घायल युवक की हालत सैफई में गंभीर बनी हुई है। पुलिस के तहरीर न मिलने का बहाना और कोई निरोधात्मक कार्रवाई न करना घटना को बड़ा रूप भी दे सकता है।
राह चलते शराबी को पकड़ कर थाने ले आना और उसके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करना पुलिस के लिए किसी तहरीर का मोहताज नहीं है। मगर आंखों के सामने दिख रही घटना और युवती के बयान भी पुलिस के लिए काफी नहीं है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती घायल प्रेमी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। युवक के साथ भाई ने बेरहमी से मारपीट की थी। जिसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया था। पुलिस युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी।
वहां शाम को तहरीर न मिलने की बात कहते हुए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कोई निरोधात्मक कार्रवाई भी करना जरूरी नहीं समझा। ऐसे में युवक व युवती के साथ यदि आगे कोई भी घटना होती तो निश्चित तौर पर कोतवाली पुलिस ही जिम्मेदार होगी। युवती जिन घरवालों से लड़कर प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाई थी, बिना कोई सुरक्षा बंदोबस्त के उन्हीं के हाथ सौंप दिया गया। ऐसे में युवक व युवती दोनों में से किसी के भी साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इस मामले में पुलिस का रटा रटाया जवाब है कि तहरीर नहीं मिली।