फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लूट के उद्देश्य से की गई थी वैन चालक की हत्या

लूट के उद्देश्य से की गई थी वैन चालक की हत्या

Wed, 28 Mar 2018 09:46 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
लूट के उद्देश्य से की गई थी वैन चालक की  हत्या
लूट - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी कार चालक की हत्या लूट के उद्देश्य के चलते अंजाम दी गई थी। 26 मार्च को चालक का शव इटावा में मिला था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी शकील खां (35) की ओमनी वैन 24 मार्च को गांव नगला दौले निवासी संतोष यादव दो अन्य साथियों के साथ किराए पर ले गया था। 25 मार्च को वैन थाना क्षेत्र में विजय नगर के पास मिली थी। वहीं, इटावा पुलिस को रात इटावा-ग्वालियर मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। मगर पहचान न होने के बाद मोर्चरी में रखवाया था। 26 मार्च की सुबह शकील के परिजनों ने शव की शिनाख्त कार चालक शकील खां के रूप में की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव कटरा समान मैनपुरी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका था।
विज्ञापन


घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान नगला दौले निवासी संताष यादव, सुवीर उर्फ शेरा निवासी गांव छिमारा इटावा, भूरे सिंह नगला भूरे थाना सैफई जनपद इटावा और धर्मेंद्र उर्फ बीटू निवासी गांव वाड़व थाना बलरई इटावा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को तमंचा कारतूस और चाकू बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि साथी नृपेंद्र उर्फ कन्हैया निवासी नगला पुल थाना वैदपुरा इटावा ने बनाई थी। इस हत्या और लूटकांड में साथी महेेंद्र निवासी नगला वृंदावन जनपद इटावा भी शामिल है। पुलिस ने साथियों के नाम पता लगने के बाद दबिश देकर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी सुवीर ने गोली मारी थी। सभी छह अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजेे गए हैं। लूटे गए मोबाइल, गाड़ी की चाबी, आदि कागजात भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed