फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लापता बालक की हत्या, खेत में दफनाया मिला शव

लापता बालक की हत्या, खेत में दफनाया मिला शव

Sat, 19 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
लापता बालक की हत्या, खेत में दफनाया मिला शव
murder - फोटो : अमर उजाला
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पांच दिन से लापता बालक की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने शव गांव के समीप ही बाजरे के खेत में खोदकर दबा दिया था। शुक्रवार शाम को खेत में बच्चे के शव का आधा हिस्सा बाहर निकला दिखा, तो खुलासा हुआ। घटना से हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड टीम ने आकर जांच की।
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी मुकेश कुमार का आठ वर्षीय पुत्र नाहर सिंह 13 अगस्त को घर से गायब हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद भी पूरा परिवार बच्चे की तलाश में भटकता रहा।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार शाम गांव के कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें बाजरे के खेत में खोदाई हुई थी। पास जाने पर वहां किसी की लाश दबी दिखी। जिसका काफी हिस्सा दिखाई दे रहा था। शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ स्वाट टीम, फोरेंसिक, डॉग स्कवैड की टीम आ गई। शव को गढ्डे से बाहर निकाला गया तो यह लापता नाहर सिंह की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान भी थे। वहीं जिस तरह से शव मिट्टी खोदकर दबाया गया था। उससे परिवारीजनों व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि जिस तरह से शव आधा गड़ा हुआ मिला है।


उससे लग रहा है कि हत्या के बाद ही शव को दफनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed