फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुठभेड़ के दौरान पकड़े दो शातिर लुटेरे

मुठभेड़ के दौरान पकड़े दो शातिर लुटेरे

Mon, 17 Jun 2019 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

कन्नौज के ध्यानार्थ...
मुठभेड़ के दौरान पकड़े दो शातिर लुटेरे
लूट का माल व जेवर खरीदने वाले सराफा व्यापारी भी किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। करहल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस, व लूट का माल बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान एक साथी भाग निकला। पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर लूट का माल खरीदने वाले कन्नौज निवासी दो सराफा व्यापारी भी गिरफ्तार किए। प्रेसवार्ता कर एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे जनपद के अलावा अन्य जनपदों में भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
करहल थानाध्यक्ष राजेश पाल ने टीम के साथ सिरसागंज रोड पर बघेरा पुल पर रविवार रात करीब दो बजे घेराबंदी की। पुलिस को देख लुटेरों ने तमंचा से फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी हमला करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक लुटेरा चकमा देकर भाग गया। पूछताछ करने पर पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम राजा उर्फ आकाश निवासी जगतपुरा और नन्नू उर्फ रोहित निवासी गांव हसरेन थाना इंदरगढ़ कन्नौज बताया। भागे हुए साथी का नाम राहुल बताया। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर हैं, आसपास के जनपदों में लूट की कई वारदाताें को अंजाम दे चुके हैं। कुर्रा और औरेया में हुई लूट से संबंधित माल भी बरामद हुआ है। बताया कि लुटेरों की निशानदेही पर माल खरीदने वाले दो सराफा व्यापारी राहुल पुत्र रामकिशोर और नीलेश निवासी बिहारीपुर थाना इंदरगढ़, कन्नौज को भी करहल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि राजा पर नौ आपराधिक मामले और नन्नू उर्फ रोहित पर करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीमा पर करते थे लूट की वारदात
पकड़े गए लुटेरे अधिकतर वारदातें जनपद के बार्डर पर ही अंजाम देते थे। जब तक वारदात की जानकारी पुलिस तक पहुंचती, तब तक लुटेरे दूसरे जनपद में प्रवेश कर चुके होते थे। कुछ दिन पूर्व कुर्रा में दंपती से लूट के कुछ ही देर बाद इटावा क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम दी गई थी। इसका मुकदमा इटावा में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed