फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भाई और भतीजे ने जमीन के विवाद में की युवक की हत्या

भाई और भतीजे ने जमीन के विवाद में की युवक की हत्या

Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाई और भतीजे ने जमीन के विवाद में की युवक की हत्या
हत्या के बाद जमा लोग - फोटो : demo pic
टूंडला (फिराेजाबाद)। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी जादी में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की उसके भाई और भतीजों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ व उसके दो पुत्रों के खिलाफ पति की हत्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी जादी निवासी बच्चू सिंह (43) पुत्र रामबाबू का सोमवार शाम जमीन को लेकर बड़े भाई केदार सिंह व उसके पुत्रों से विवाद हो गया था। कुछ घंटे बाद बच्चू सिंह गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब उसे पेड़ पर लटके देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर एफएच मेडिकल कालेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने जेठ केदार सिंह उसके पुत्र विजयपाल सिंह व बड़े सिंह पर पति बच्चू सिंह की गला दबाकर हत्या करने और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है।


प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। चार साल पहले भी बच्चूसिंह ने आत्महत्या की कोशिश की थी। जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार सुबह उसका पिता से विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विनय कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी, पचोखरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed