फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जमीन पर कब्जे को लेकर अंधाधुंध फायरिंग

जमीन पर कब्जे को लेकर अंधाधुंध फायरिंग

Sun, 26 May 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर अंधाधुंध फायरिंग
फायरिंग - फोटो : demo pic
औंछा (मैनपुरी)। गांव हरनागरपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और अंधाधुंध फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव हरनागरपुर निवासी इंद्रपाल सिंह व श्रीकृष्ण उर्फ विद्याराम के बीच गांव के पास खाली पड़ी जगह को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे इंद्रपाल जेसीबी से मेड़बंदी करा रहे थे। तभी श्रीकृष्ण साथियों के साथ वहां पहुंच कर विरोध करने लगे।
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग हुई। गोली लगने से इंद्रपाल का पुत्र विपिन घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में इंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने श्रीकृष्ण ,राजपाल, अवनीश, शरद कुमार के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


दहशत में आए ग्रामीण
गांव हरनागरपुर में जमीन के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। छत पर सो रहे लोग नीचे भाग गए। वहीं घर के बाहर मौजूद बच्चे व महिलाएं घरों में जा दुबकीं। फायरिंग बंद होने व पुलिस के आने के बाद दहशतजदां ग्रामीण घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed