{"_id":"5cdc48c6bdec2207863ab141","slug":"15579404793-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज के प्रवक्ता को अगवा कर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंटर कालेज के प्रवक्ता को अगवा कर मारी गोली
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के प्रवक्ता और साथी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। चेक पर हस्ताक्षर कराने के बाद कार सवार प्रवक्ता को ईशन नदी पुल के पास फेंक गए। बदमाशों ने उन्हें गोली भी मारी जो उनकी जांघ में लगी। घायल को सैफई में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के मोहल्ला नौरंगाबाद पानी की टंकी के पास रहने वाले मदन कुुमार खुराना भोगांव कस्बे के नेशनल इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। वह कस्बे के शाह मार्केट में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार शाम को वह शहर के ईशन नदी पुल के पास घायलावस्था में मिले।
उनकी जांघ में गोली लगी थी। पीड़ित के अनुसार रात के समय वह छात्र मोहित यादव के साथ बाइक से वापस भोगांव जा रहे थे। तभी थाना भोगांव क्षेत्र में गांव रुई के पास कार सवारों ने बाइक को रुकवा लिया। दोनों के साथ मारपीट कर कार में डाल कर ले गए।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी होते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम कुरावली रतन वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे। प्रवक्ता को जिला अस्पताल से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
चेक पर कराए हस्ताक्षर
प्रवक्ता ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी आंखों पर काली पट्टी बांध दी थी। उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें कहां रखा गया इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मोहित के जरिए घर से उनकी चेक बुक मंगवाई। चेक पर रकम भरने के बाद उनसे हस्ताक्षर कराए।
चेक में कितनी रकम भरी इसकी जानकारी नहीं है, सिर्फ तीन बार हस्ताक्षर कराए गए थे। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद मोहित को कैश निकालने के लिए बैंक भेजा। मोहित जब शाम तक कैश लेकर नहीं पहुंचा तो अपहरणकर्ताओं ने उन्हें गोली मार दी और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस वारदात को मान रही संदिग्ध
प्रवक्ता मदन खुराना ने हाल ही में भोगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ था। उनके साथ हुई वारदात के बाद से पुलिस सक्रिय है। पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। समाचार लिखे जाने तक मोहित पुलिस को सटीक जानकारी नहीं दे सका था।
वर्जन
पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित बार-बार बयान बदल रहा है। वहीं साथी भी सटीक जानकारी नहीं दे सका। मामला संदिग्ध है, फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता घायल का इलाज कराना है।
पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर भोगांव।