{"_id":"5ca4b24abdec22142773bd4b","slug":"155429749812-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल छात्र की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल छात्र की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुसमरा कस्बे के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। एक छात्र ने दूसरे छात्र की गर्दन में पेन मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल छात्र को हालत बिगड़ने पर कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव जखा निवासी हरिओम दुबे का आठ वर्षीय पुत्र सूर्यांश उर्फ कृष्णा कुसमरा कस्बे के एक निजी स्कूल का छात्र है। 20 फरवरी को सूर्यांश का अपनी ही क्लास के एक छात्र से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि क्लास रूम में ही आरोपी छात्र ने सूर्यांश की गर्दन में पेन मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल सूर्यांश का इलाज कराने की जगह स्कूल की टीचरों ने उसके साथ मारपीट की।
घायल का परिजन इलाज करा रहे थे, इसी बीच सोमवार को उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार चोट नस में लगी है, इस कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। परिजनों ने प्रिंसिपल पर भी समझौते को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पिता हरिओम दुबे का कहना है कि वे अभी वे बच्चे का इलाज करा रहे हैं। हालत में सुधार होने के बाद विद्यालय स्टाफ और आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।