फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पति ने की पत्नी की हत्या

टूंडला में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 31 Mar 2019 12:10 AM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या
maritika - फोटो : Amar ujala
टूंडला (फिरोजाबाद)। पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकना पति को नागवार गुजरा। आपा खो चुके पति ने पत्नी को घर में दरवाजा बंदकर डंडे से बुरी तरह पीटा। पत्नी बचाव के लिए गुहार लगाती रही, किंतु वह तब तक पीटता रहा, जबतक उसकी चीखें बंद नहीं हो गईं। परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना नगला सिंघी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेेजा है। घटना के बाद पति बच्चों सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के गांव ठार गंगाराम निवासी सत्यपाल शराब पीने का आदी है। शुक्रवार शाम पांच बजे वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी शकुंतला देवी (30) ने समझाया। उसे यह नागवार गुजरा। उसने पत्नी को घर में बंद किया और डंडे से पीटने लगा। शकुंतला चीखती रही और बेरहम पति उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसकी चीखें बंद नहीं हो गईं।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

काफी देर बाद सत्यपाल घर से भाग गया। घायल शकुंतला देवी को परिजन आगरा उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक शकुंतला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए और ताला लगाकर बच्चों सहित फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। मृतका के चार बच्चे खुशबू (8), आशीष कुमार (6), सुमिन कुमार (4) व कुमारी सुमिरन (3) हैं। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता का शनिवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, यदि मायका पक्ष तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष, नगला सिंघी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed