{"_id":"5c9e5cddbdec22144e5c32b6","slug":"15538824156-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-घिरोर। कोसमा में शराब ठेका के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। वहीं अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। कोसमा में हुई इस वारदात में दरोगा और कांस्टेबल निलंबित हो चुके हैं। ऐसे में घिरोर पुलिस अब किसी भी तरह की लापरवाही बरतना नहीं चाहती।
थाना क्षेत्र के गांव कोसमा मुसलमीन निवासी 50 वर्षीय शेरेनवी की बुधवार रात नामजद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक अरमान कौसर के शराब ठेका पर सेल्समैन था। वह दुकान बंद कर वापस जा रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिनेश कुमार निवासी नगला धीप, जीतू, मुकीम, सोबी और हरिओम निवासी गांव रठेरा थाना दन्नाहार के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
उधर, एसपी अजय शंकर राय ने लापरवाही पर दरोगा व एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस तेजी के साथ कार्रवाई में जुट गई। नामजद एक आरोपी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि भागे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।