{"_id":"5c966a23bdec2213ee5d42dc","slug":"155336152811-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गोपालपुर में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव गोपालपुर में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोपालपुर में दो पक्षों में हुई फायरिंग
पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले झगड़ा कर रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
औंछा। गांव गोपालपुर में दो पक्ष के आमने-सामने आने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गांव के लोग दहशत में आकर घरों में छिप गए। पुलिस को आता देख झगड़ा रहे लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक को कब्जे में लिया है। घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रमेश चंद्र और हवन कुमार के बीच काफी समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग जब आमने-सामने आए तो लाठी डंडा चलने लगे। कुछ ग्रामीणों के समझाने के बाद दोनों पक्ष के लोग वहां से चले गए। थोड़ी ही देर बाद दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ आए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग होती देख ग्रामीण दहशत में आ गए। महिलाएं व बच्चे घरों में जाकर छिप गए। करीब 50 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोग वहां से भाग गए। मौके से पुलिस ने एक बाइक को कब्जे से ले लिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक रमाकर यादव का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव दूल्हापुर में हुई फायरिंग
औंछा। गांव दूल्हापुर में होली मिलने के दौरान गाली गलौज के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। गांव निवासी संजीव ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि शनिवार को वह गांव में होली मिलने के लिए गया था। तभी गांव निवासी नामजद शराब के नशे में गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने मारपीट कर दी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़ कर फायरिंग करने लगे। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तब तक दोनों पक्ष के लोग भाग चुके थे। पुलिस ने एक पक्ष के घर से सात कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।