फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ट्रक चालक की हत्या कर शव प्लाट में फेंका

ट्रक चालक की हत्या कर शव प्लाट में फेंका

Mon, 18 Mar 2019 11:11 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक की हत्या कर शव प्लाट में फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
भोगांव(मैनपुरी)। सट्टे का नंबर आने के बाद रुपये लेने आए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में आरोपी पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी 20 वर्षीय विजय पाल पुत्र विद्याराम ट्रक चालक था। करीब 15 दिन पूर्व वह गांव आया था। रविवार की शाम वह घर से कुछ दूरी पर प्लाट में पड़ा मिला था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


मृतक के भाई तेजपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति सट्टा लगवाता है। रविवार को विजय ने हजारों रुपये जीते थे। शाम के समय वह रुपये लेने के लिए गया तो उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सट्टा कारोबारी मुन्ना लाल, उसके पुत्र विशाल, सोनू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पक्ष के परिवार की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते विजय पाल की गला घोंटकर हत्या की गई है। गला घोंटने से पहले उसे कोई नशीला या जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया हो। पुलिस भी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने की बात कह रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई गला दबाकर हत्या की पुष्टि
परिजन युवक की पीट पीटकर हत्या करने की बात कह रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं, विसरा भी सुरक्षित किया गया है। आशंका के चलते विसरा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed