{"_id":"5c868fbdbdec2214380c25c4","slug":"15523225855-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर(मैनपुरी)। कस्बा निवासी सभासद का शव रविवार देर रात घर पहुंचते ही चीत्कार मच गई। सभासद का शव रविवार की सुबह भिंड में मिला था। उसकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। शनिवार को वह फर्रुखाबाद बरात जाने की बात कह कर घर से निकला था। थाना क्षेत्र निवासी पंकज गुप्ता (20) वार्ड नंबर आठ के सभासद थे। नौ मार्च की शाम करीब आठ बजे मोहल्ले के ही एक दोस्त के भाई की बरात में फर्रुखाबाद जाने के लिए निजी वाहन से रवाना हुए थे। मगर वह बरात में नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।
रविवार की सुबह भिंड पुलिस ने परिजनों को मौत की सूचना दी थी। सभासद की सिर में गोली मार कर हत्या की गई थी। जेब से एक लाख रुपये गायब थे, वहीं शव को जलाने की कोशिश भी की गई थी। शव गाड़ी की पिछली सीट पर मिला था। वहीं परिजनों के मुताबिक आखिर फर्रुखाबाद जाने की बात कह कर निकला पंकज भिंड कैसे पहुंचा। उसकी हत्या किसने और यह सवाल पुलिस व परिजनों को परेशान कर रहे हैं। रविवार की देर रात शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सोमवार की सुबह फर्रुखाबाद में अंतिम संस्कार किया गया।
ये हत्याकांड भी रहे अनसुलझे
बेवर। पुलिस सभासद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं, पूर्व में 13 मार्च 2013 में यूनिनॉर के सेल्समैन सुनील पाल निवासी काजीटोला की गांव गग्गरपुर के हत्या कर दी गई थी। वह भोगांव से वसूली कर लौट रहा था। 26 अगस्त 2015 में बेवर के व्यापारी सुनील भारद्वाज की हत्या कर शव को भोगंाव थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया गया था। वह भी वसूली कर वापस लौट रहे थे। इन दोनों हत्याकांड के रहस्य पर से भी अभी तक पर्दा नहीं उठ सका है।