{"_id":"5c7c11b5bdec227cde530196","slug":"15516349677-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
-लहूलुहान हालत में मिली बच्ची, मेडिकल को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची के मिलने के बाद परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री रविवार शाम घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी एक रिश्तेदार 16 वर्षीय किशोर उसे लालच देकर अपने घर ले गया। वहां उसने कमरा बंद करने के बाद मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची किसी तरह रोती बिलखती जब घर पहुंची तो परिजन हालत देख दंग रह गए। बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, वहां तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।