{"_id":"5c7570ecbdec22737361cde8","slug":"15512005928-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का दानपात्र तोड़ कर उड़ाई हजारों की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का दानपात्र तोड़ कर उड़ाई हजारों की नकदी
विज्ञापन
मैनपुरी- भोगांव। आलीपुर खेड़ा स्थित मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा स्थित नहर के पास स्थित मंदिर में सोमवार की रात पुजारी व अन्य लोग सो रहे थे। इसी बीच किसी समय चोर मंदिर में दाखिल हुए, दानपात्र को तोड़कर उसमें डाली गई नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे, तो चोरी की जानकारी हो सकी। कुछ ही देर में मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस जांच करने पहुंची। आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल की गई, मगर चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। मंदिर में रहने वाले दिनेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है।