फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला उत्पीडन के 23 मामले लंबित

महिला उत्पीडन के 23 मामले लंबित

Fri, 11 May 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना का लाभ दिया जाए। पीड़ित की तत्काल रिपोर्ट लिखकर मेडिकल कराया जाए। महिला उत्पीड़न संबंधी विवेचनाओं को तत्काल पूरा किया जाए। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला स्टीयरिंग कमेटी समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण समिति की बैठक समय से नहीं हो पा रही है। पत्रावलियां भी समय से पूर्ण नहीं की जा रहीं हैं। जिस कारण 23 प्रकरण कई माह से लंबित हैं, जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


अधिकांश प्रकरण पॉक्सो एक्ट के लंबित हैं। पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्याम लाल जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक डीके अग्रवाल, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा मौजूद रहे। संचालन प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed