फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Assault on bus driver

Jammu News: केसी चौक पर बस चालक को पीटा, विरोध में सड़क पर उतरीं महिला यात्री, लगा जाम

विज्ञापन
Assault on bus driver
बस-ऑटो की टक्कर के बाद विवाद, ऑटो चालक पर साथियों को बुलाकर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

यात्रियों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाया, महिलाओं ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केसी चौक पर वीरवार को जेकेआरटीसी बस और ऑटो की मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। ऑटो चालक ने बस चालक के साथ गाली-गलौज की। फिर साथियों को बुलाकर बस चालक को सड़क पर घेरकर पीटा। चालक को पिटता देख बस में सवार महिला यात्री भी सड़क पर उतर आईं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं। इस दौरान करीब आधे घंटे तक केसी चौक पर यातायात ठप रहा।

यह घटना वीरवार दोपहर की है। जेकेआरटीसी की बस जम्मू रेलवे स्टेशन से बनतालाब की ओर जा रही थी। केसी क्रॉसिंग के पास बस की ऑटो से टक्कर हो गई। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। ऑटो चालक ने केसी चौक में गन्ने की रेहड़ी से गन्ने निकालकर बस चालक पर हमला कर दिया। दोपहर में भीड़भाड़ वाले चौक में देखते ही देखते लोगों का जमवाड़ा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ऑटो चालक और उसके साथी भाग गए थे। बस में सवार छात्रा वंशिका के बताया कि टक्कर के बाद ऑटो चालक सीधे बस के अंदर घुस आया। चालक के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने बस की चाबी निकाल ली और चालक को नीचे आने के लिए कहा। बस चालक जब नीचे उतरा तो ऑटो चालक और उसके साथियों ने उसे घेरकर पिटाई शुरू की। बस चालक मोहम्मद लतीफ मथवार, घरोटा का रहने वाला है। वारदात के बाद उसने बस स्टैंड पुलिस थाने में शिकायत दी। एसएचओ अश्विनी कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और मारपीट के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed