फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seized SIM cards

Jammu News: खंगाले जा रहे 111 सिम कार्ड, ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी के तार की पड़ताल

विज्ञापन
seized SIM cards
फॉलोअप::::
विज्ञापन

हर सिम का रिकॉर्ड चेक कर रही एसआईटी, किसके नाम पर और कहां इस्तेमाल हुआ, जुटाई जा रही जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के विवेकानंद चौक पर दो युवकों से मिले 111 सिम कार्ड के मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने इनके इस्तेमाल से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल के लिए साइबर पुलिस से मदद मांगी है। टीम अब एक-एक सिम का रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि सिम किसके नाम पर जारी हुआ था, कहां से लिया गया, किस दस्तावेज के आधार पर जारी हुआ और उसकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी हुई थी या नहीं।
एसआईटी के एक सदस्य के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि कुछ सिम कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में किया जा रहा था। हालांकि सभी 111 सिम कार्ड की भूमिका अलग-अलग स्तर पर जांची जा रही है। साइबर पुलिस की तकनीकी मदद से सिम कार्ड की गतिविधियों, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि सिम कार्ड का वास्तविक इस्तेमाल कौन कर रहा था और इन्हें किस उद्देश्य से लिया गया था। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों में इन सिम कार्ड का किस तरह इस्तेमाल हुआ और क्या इनके जरिए किसी तरह का वित्तीय लेनदेन किया गया। एसआईटी के सदस्य के अनुसार, अभी तक की जांच में इन सिम कार्ड का इस्तेमाल किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के लिए किए जाने का कोई सुराग सामने नहीं आया है। फिलहाल जांच का फोकस साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और सिम कार्ड के वास्तविक उपयोगकर्ताओं की पहचान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed