फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शादी का वादा कर दो साल तक किया यौन शोषण

शादी का वादा कर दो साल तक किया यौन शोषण

Sat, 11 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शादी का वादा कर दो साल तक किया यौन शोषण
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


खंदौली क्षेत्र की युवती की शादी चार साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। उसका आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता। इस पर वह हाथरस में अपनी बहन के घर चली गई। दो साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वह उससे प्यार का नाटक करने लगा। शादी का वायदा भी किया।
विज्ञापन


दो महीने पहले युवक उसको आगरा लेकर आया। एत्माद्दौला क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। यहां उसका यौन शोषण किया। मोबाइल से अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। इसके बाद उसके पति के पास पहुंच गया। उसे क्लीपिंग दिखा दी। युवती को पता चल गया। चार दिन पहले उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उस पर रुपये लेकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि युवक के घरवालों ने शिकायत की थी कि उनके बेटे को युवती जबरन रखे हुए है। इस पर कार्रवाई की गई है। उधर, पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी निवास पर शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed