फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मीट बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक

मीट बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक

Fri, 20 Oct 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
मीट बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक
पु‌ल‌िस को बनाया बंधक - फोटो : amar ujala
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के इलाबांस क्षेत्र में मीट बिक्री की सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। महिलाओं ने कर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स पहुंची, तो लोग भाग निकले। थानाध्यक्ष ने सिपाहियों को बंधक बनाए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन



दिवाली के बाद पड़वा के दिन शुक्रवार को गांव इलाबांस में खुलेआम अवैध रूप से मांस की बिक्री की सूचना किसी ने 100 नंबर पर दी। मौके पर कुसमरा क्षेत्र में तैनात यूपी-100 के पुलिसकर्मियों को भेजा गया। यूपी-100 के पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो 50 अधिक लोग वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उनसे जानकारी लेनी चाही तो पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गए। महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। इस बीच पुलिसकर्मियों ने किसी तरह थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के कई वाहन आते देख पुलिसकर्मियों को घेर कर बैठे ग्रामीण भाग निकले। काफी देर तक पुलिस ने वहां अवैध मीट की बिक्री को लेकर तलाश की। पर, सभी लोग वहां से भाग चुके थे। कुछ महिलाओं ने बताया कि पुलिसकर्मी मीट बेच रहे लोगों से रुपये मांग रहे थे।


जिस वजह से विवाद हो गया था। ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई। घटना को लेकर थानाध्यक्ष का कहना है कि बंधक बनाए जाने की कोई घटना नहीं थी। पुलिस मीट बिक्री की सूचना पर वहां गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed