फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्राइवेट बस पेड़ से टकराई थाने के फालवर की मौत, 14 लोग घायल

प्राइवेट बस पेड़ से टकराई थाने के फालवर की मौत, 14 लोग घायल

Sat, 14 Oct 2017 11:29 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस पेड़ से टकराई थाने के फालवर की मौत, 14 लोग घायल
बस पेड़ से टकराई, फालाओर की मौत, 14 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा/ अवागढ़/ जैथरा।
शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। करीब 20 लोग जख्मी हो गए। एटा के पास नोएडा से फर्रुखाबाद सवारियां लेकर जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार बागवाला थाने के फालोअर की मौत हो गई। जबकि 14 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जैथरा में रोडवेज बस टैंकर की टक्कर से तीन जख्मी हो गए। सभी को भर्ती कराया गया।
शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक प्राईवेट बस नोएडा से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी।गांव हिम्मतपुर के पास पहुंची ही थी। उसी समय चालक को नींद आ गई और बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वही अचानक शुरू हुई चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य करते हुए घटना से बागवाला पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने सात लोगों को प्रथम उपचार देकर आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बागवाला ने बताया कि उनके थाने में तैनात फालोअर प्रदीप (46) निवासी भोगांव को डाक्टरों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। उनकी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


एटा में ये लोग हुए घायल
बस के पेड़ से टकरा जाने में चालक कौशल निवासी छिबरामऊ कन्नौज, रीता पुत्री किशनलाल और उसकी मां सुराजवती निवासी अमन विहार दिल्ली, जितेंद्र निवासी नियालीगंज मिर्जापुर फर्रुखाबाद, अफसर निवासी कायगंज, नूर उल हसन निवासी करावल नगर दिल्ली, आफताफ निवासी कायमगंज, राजीव निवासी गुसाऊ थाना हरपालपुर हरदोई, सुशीला पत्नी खूबचंद, राधेश्याम निवासी फतेहगढ़ सेंट्रल समीप, कैलाश, प्रहलाल और उनके बेटे मोनू, अनुराग एवं पत्नी पूनम निवासी मरहेला थाना जैथरा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर शनिवार अलसुबह तीन बजे सीतापुर डिपो की बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी। बस गांव नगला गिरवर पर करीब तीन बजे मार्ग के साइड में खड़े पंक्चर डीजल टैंकर से टकरा गई। हादसे में चालक राजीव कुमार निवासी भूसेरा थाना हरिपाल पुर जिला हरदोई और विनीता देवी पत्नी प्रवीन कुमार निवासी शिवपुरी थाना पाली हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रवि रंजन यादव ने घायलों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की वजह बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है।

बाल-बाल बचे पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी
जैथरा में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वे रात तीन बजे गश्त कर अगरैइया से लौट रहे थे। नगला गिरवर के पास पंक्चर खड़े टैंकर को देखकर पुलिसकर्मियों ने टैंकर चालक से पूछताछ कर रहे थे। तभी अचानक सीतापुर डिपो की बस ने टैंकर में टक्कर मार दी। राजेश ने बताया कि अगर बस का ड्राइवर ओवर टेक करता तो पुलिसकर्मी भी बस की चपेट में आ जाते।


बोलेरा की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
अवागढ़ के गांव मंडपुरा निवासी विकास उर्फ बॉबी (22) बाइक से जलेसर से देर शाम घर लौट रहा था। उसकी बाइक गांव नगला गरीबा मार्ग पर पहुंची। तभी तेज गति से जा रही बोलेरो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक के हाथ से अज्ञात लोग एक अंगूठी और जेब से रुपये निकाल कर ले गए। वही पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वाहन चालक का पता लगा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed