फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दलित किशोरी से सामूहिक दुराचार

दलित किशोरी से सामूहिक दुराचार

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोबाजाद)। थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम को दलित किशोरी को गांव के ही कुछ युवकों ने बंधक बना लिया। गांव के बाहर खेत में स्थित ट्यूबवेल की कोठरी में ले जाकर उसके साथ चार युवकों ने दुराचार किया। मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


किशोरी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के चार युवक घात लगाए बैठे थे। अकेला देख युवकों ने किशोरी को बंधक बना लिया। वे उसे खेत में स्थित पुराने ट्यूबवेल की कोठरी में खींच कर ले गए। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिवारीजन उसकी तलाश में खेतों की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


किशोरी की चीख सुनकर कोठरी की ओर दौड़े। आरोपी दुराचार की जानकारी किसी कोे देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अस्तव्यस्त हालत में पड़ी किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती बताई। परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अतुल पुत्र रमेश चंद्र, अंगद पुत्र रामवीर यादव, मोटा पुत्र बलवीर सिंह और करुआ पुत्र रामहंस यादव के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही उसे मेडिकल को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकोहाबाद अस्पताल से उसे फीरोजाबाद महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मेडिकल के बाद किशोरी को बयान दर्ज कराने महिला थाने ले गई। सीओ सिरसागंज अजय कुमार ने बताया सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed