फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन तलाक बोलकर रेलवे लाइन पर छोड़ गया शौहर

तीन तलाक बोलकर रेलवे लाइन पर छोड़ गया शौहर

Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बोलकर रेलवे लाइन पर छोड़ गया  शौहर
मथुरा। रेशमा को उसके शौहर ने तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाला और मथुरा में उसके घर के पास रेलवे लाइन पर छोड़कर भाग गया। रेशमा ने एसएसपी के सामने न्याय की गुहार लगाई है। रेशमा का आरोप है कि ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर रेशमा के पति समेत आठ ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




डीगगेट के इस्लाम नगर निवासी साबिर की पुत्री रेशमा का निकाह साल 2011 में हरियाणा के सिंगार निवासी दाऊद के पुत्र आमीन से हुआ था। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। रेशमा के परिवार वालों ने किसी तरह जुगाड़ करके कुछ रकम दी, लेकिन ससुराल वालों की मांग खत्म नहीं हुई। अब एक लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इस बार रेशमा के परिवार वाले पैसे देने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन



रेशमा का कहना है कि एक जून को आमीन ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। उसका आरोप है कि पति सिंगार से उसे लेकर मथुरा आया और घर (मायका) के पास रेलवे लाइन किनारे छोड़ कर भाग गया। सूचना देने पर मायके वाले उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेशमा ने पति पर आए दिन मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में दो जून से थाना गोविंद नगर और महिला थाने का चक्कर लगा रही रेशमा ने सोमवार को एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना गोविंद नगर पुलिस को रेशमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। मामले में रेशमा के पति आमीन, ससुर दाऊद, सास मोबीना, ननद इमराना, गुफराना और देवर अबुकर व भूरा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।



ढाई साल की बेटी और एक माह 10 दिन के बेटे की चिंता
रेशमा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। ढाई साल की बेटी बुसरा है। बेटा अलफेज मात्र एक माह 10 दिन का है। रेशमा का कहना है कि तलाक के बाद उसे दोनों बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। रेशमा का कहना है कि वह अपने मजदूरी करने वाले पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती। उसे न्याय चाहिए ताकि उसके बच्चों का लालन-पोषण सही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed