फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   परिषदीय स्कूलों से हो रही चोरी का पुलिस विभाग नहीं ले रहा संज्ञान

परिषदीय स्कूलों से हो रही चोरी का पुलिस विभाग नहीं ले रहा संज्ञान

Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों से हो रही चोरी का पुलिस विभाग नहीं ले रहा  संज्ञान
school
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के माध्याह्न भोजन में प्रयोग करने वाले सिलेंडरों और बर्तन चोरों की निगाह पर हैं। सात साल में चोरों ने जिले में 1018 से अधिक स्कूलों में चोरी की गई है। पुलिस एक भी चोरी का पता नहीं लगा सकी है। चौकाने वाली बात तो यह है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन का संचालन किया जा रहा है। व्यवस्था के लिए गैस सिलेंडर व भोजन बनाने के बर्तन उपलब्ध हैं। वर्ष 2011 से लेकर अब तक जनपद के 1018 स्कूलों में चोरी हुई। इसमें से 800 सिलेंडर चोरी गए। पुलिस आज तक एक भी चोरी के मामले का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन


मैनपुरी। यदि सच्चाई पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि स्कूलों से होने वाली चोरी को पुलिस अपने रिकार्ड में दर्ज नहीं करती है। शिकायत करने पहुंचे प्रधानाध्यापक के प्रार्थना पत्र की कॉपी रिसीव कर मुहर लगाकर दे दी जाती है। चोरी के बाद एक भी स्कूल में पुलिस कभी जांच करने नहीं पहुंची। जिससे लग रहा है कि पुलिस विभाग की सह पर ही यह चोरी हो रही है। एक तरफ पुलिस जहां इन घटनाओं में ग्राम प्रधान और प्रधानध्यापक को शक से देखती है वहीं रिपोर्ट न लिखकर चोरी को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed