{"_id":"59e24e1a4f1c1b65548b7831","slug":"141508003354-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठियां तोड़ी, हजारों लीटर लहन किया नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठियां तोड़ी, हजारों लीटर लहन किया नष्ट
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम को धधकती मिली भट्टियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर और देवी नगर में बडे़ पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा जोरों पर है। शुक्रवार देर रात थाना पुलिस ने गांव में नदी किनारे छापेमारी कर हजारों लीटर लहन को नष्ट कर दिया। 10 से अधिक भट्ठियों को तोड़कर नष्ट किया है।
गांव गोकुलपुर और देवीनगर में कई वर्षों से गांव के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की सरपरस्ती में कच्ची शराब बनाने व बेचे जाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को थाना पुलिस ने सूचना पर गांव गोकुलपुर और देवी नगर में छापेमारी की। पुलिस को वहां कई भट्ठियां सुलगतीं मिलीं।
पुलिस को देखकर शराब बना रहे लोग नदी में कूद कर भाग गए। पुलिस ने वहां धधक रहीं शराब करीब 10 से अधिक भट्ठियों को तोड़ कर नष्ट कर दिया। हजारों लीटर लहन को फैला कर नष्ट कर दिया। देर रात की गई कार्रवाई में थाना पुलिस, पीआरवी और कोबरा टीम शामिल थीं।
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व गांव गोकुलपुर और देवीनगर में जहरीली शराब पीने से पूर्व में मौत के कई मामले सामने आते रहे हैं। वहीं वर्ष 2016 में अलीगंज में 18 लोगों की मौत के पीछे भी कुरावली से सप्लाई की गई जहरीली शराब की वजह से हुई थी। कई बार कार्रवाई इस धंधे को गांव से खत्म करने के प्रयास किए गए। मगर हर बार प्रशासन नाकाम रहा।