फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंडी समिति में चोरों का धावा

मंडी समिति में चोरों का धावा

Wed, 30 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में चोरों का धावा
चोरी - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद।
विज्ञापन

सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंडी समिति में पांच आढ़तियों की दुकानों के ताले चटका कर उसमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर मंडी समिति के व्यापारियों में सनसनी फैल गई। दुकानदार एकत्रित होकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।

हाईवे स्थिति मंडी समिति में सोमवार रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर उसमें रखी हजारों की नकदी पार कर दी। चोरों ने जिन दुकानों को निशाना बनाया उनमें अनारदेवी ट्रेडिंग कंपनी, दुर्गपाल ऑयल इंडस्ट्रीज, कैलादेवी ट्रेडिंग कंपनी, मां वैष्णोदेवी ट्रेडिंग कंपनी और भगवती ट्रेडिंग कंपनी हैं।
विज्ञापन


दुकान स्वामी सुनील कुमार निवासी नगला उम्मेद, रोहित शाह निवासी एटा रोड,जितेंद्र कुमार निवासी मीर खलील, विपिन गुप्ता निवासी पथवारी रोड और श्यामेंद्र सिंह एटा रोड दुकान खोलने मंडी पहुंचे तो ताला टूटे देख हैरान रह गए। दुकानों से चोरी की जानकारी होते ही मंडी समिति स्थिति दुकानदार एकत्रित हो गए। चोरी की घटना को लेकर आढ़तियों में रोष जताया। सभी ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed