फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गर्भवती की पीटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला शव

गर्भवती की पीटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 20 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती की पीटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला शव
महिला की हत्या की खबर पर जुटी भीड़
भोगांव (मैनपुरी)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला को पहले जमकर पीटा उसके बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुरालीजनों पर मृतका के साथ लगातार शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


एटा के थाना नयागांव के ग्राम फकीरपुर निवासी जयपाल सिंह लोधी ने अपनी पुत्री पूनम की शादी ग्राम जमौरा निवासी विपिन से कराई थी। जयपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे मोबाइल फोन पर उसे सूचना मिली कि उसकी पुत्री पूनम को उसके पति विपिन, सास मिथला देवी, जेठ धर्मजीत, ससुर ने पहले जमकर पीटा और उसके बाद फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी शव को घर में छोड़कर भाग गए हैं। सूचना पर जब वह ग्राम जमौरा पहुंचा तो उसे पुत्री का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मुआयना किया तो उसकी बेटी के शरीर पर दर्जनों चोट के निशान थे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मृतका के शव का पंचनामा भरकर मृत्यु के कारण को जानने के लिये शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई रवि ने बताया कि पूनम की शादी तीन वर्ष पूर्व की थी। पूनम के ससुरालीजन आए दिन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दो वर्ष पूर्व उसके एक पुत्र भी पैदा हुआ। वह पांच माह की गर्भवती थी। उसने बताया कि वह सोमवार शाम पूनम के पति को 20 हजार रुपये देकर आया था। इससे भी ससुरालीजन सतुंष्ट नहीं हुए और उन्होंने पूनम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed