फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 accused of communal clash sent to jail in agra

आगरा के बवाल में 14 आरोपियों को भेजा गया जेल, दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में खुला बाजार

Wed, 03 Jul 2019 09:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jul 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
14 accused of communal clash sent to jail in agra
मंटोला बवाल के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने नामजद 57 आरोपियों में से 10 और को गिरफ्तार कर लिया। चार बवाल के तुरंत बाद पकड़े गए थे। इन 14 आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


अज्ञात 2,000 आरोपियों में किसी की पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार को मंटोला समेत पूरे शहर में शांति रही। दिनभर बाजार में भी चहल पहल रही। हालांकि एहतियातन पुलिस ने देहात में भी चौकसी बढ़ा दी है।  
विज्ञापन


सोमवार को भीड़ हिंसा की घटनाओं के खिलाफ जामा मस्जिद पर ज्ञापन देने के बाद सैकड़ों मुस्लिम युवकों ने मंटोला पहुंचकर दुकान बंद कराने लगे। दूसरे वर्ग के दुकानदारों ने विरोध किया तो पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में खुले बाजार

14 accused of communal clash sent to jail in agra
मंटोला चौराहे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक छह केस दर्ज किए गए। रातभर चली दबिश में दस और आरोपी गिरफ्तार किए गए। मंगलवार सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बाजार खुले। माहौल शांत रहा। नए एसएसपी बबलू कुमार चार्ज लेते ही सदर भट्टी पहुंचे। 

पुलिस की साइबर सेल उन लोगों की सूची बना रही है, जिन्होंने एक जुलाई को जामा मस्जिद पर प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर अपील की थी। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

इन्हें भेजा गया जेल

ढोलीखार (मंटोला) के समीर, आसिफ, गुलफाम, मुस्तकीम, कालिंद्री विहार (एत्माद्दौला) का अनवर, मंटोला का फैजान, गढै़या ताजगंज का गुड्डू, नसीब नगर ताजगंज का नासिर, तोपखाना नाई की मंडी के फरहान, आमिर, टीला नंदराम मंटोला का एजाज, बड़ा गालिबपुरा के फरहान, कलान, शाहजहांपुर का मोहम्मद आमिर।

एसएसपी बबलू कमार ने बताया कि वीडियो फुटेज से बवाल के आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का फोकस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर है। माहौल पूरी तरह शांत है। एहतियातन चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed