फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कूड़े के ढेर में मिला रिटायर्ड डीएसपी के पुत्र का शव

कूड़े के ढेर में मिला रिटायर्ड डीएसपी के पुत्र का शव

Wed, 27 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में मिला रिटायर्ड डीएसपी के पुत्र का शव
टूंडला। दो दिन से लापता चल रहे पूर्व डीएसपी के पुत्र व कपड़ा व्यवसायी का शव बुधवार को स्टेशन रोड पर कूड़े के ढेर में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नगला राधेलाल के समीप कूड़ा डालने गए तभी उन्हें कूड़े के ढेर से तेज बदबू आने लगी। सफाईकर्मी जब समीप गए तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सफाई कर्मचारियों ने आस-पास के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद शव की शिनाख्त मृतक की पत्नी दीपा चौधरी ने पूर्व में डीएसपी रहे स्व. नत्थीलाल के 48 वर्षीय पुत्र दीपू निवासी टूंडली के रूप में की। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन से लापता थे। उनकी सभी जगह खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक टूंडली रोड पर गारमेंट्स की दुकान पर बैठते थे। उनके दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा स्वेतांक (18) और छोटी बेटी अरना (7) हैं। पत्नी दीपा दुकान में पति का हाथ बटाती थी। पति के लापता होने के बाद वह बच्चों को साथ लेकर जगह-जगह उनकी खोजबीन कर रही थीं। शव मिलने पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी का आरोप है कि उनके पति की हत्या कर शव फेंका गया है। एसएसपी राहुल यादुवेन्दु ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी बात की।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि व्यवसायी की मौत किन कारणों से हुई है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।
राहुल यादवेन्द्र
एसएसपी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed