{"_id":"5a1c50f44f1c1bc45b8b8c95","slug":"131511805172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए फायरिंग मामले में अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदान के लिए फायरिंग मामले में अज्ञात पर एफआईआर
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुसमरा। निकाय चुनाव के दौरान रविवार को कुसमरा के बूथ पर फायरिंग और पथराव के मामले में चौकी इंचार्ज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी की ओर से भी जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी। पर, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एक दरोगा पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था।
रविवार को कुसमरा में पोलिंग बूथ संख्या चार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मतदान के दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि बूथ में अंदर सपा प्रत्याशी को देखकर जब भाजपा प्रत्याशी ने अंदर जाने की कोशिश की तो वहां मौजूद दरोगा ने उन्हें धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। इसे लेकर माहौल गर्म हुआ, तभी किसी व्यक्ति ने पीछे से फायर कर दिए थे।
मौके पर भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थक भी आ पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ था। हंगामे की सूचना मिलने के बाद खुद सीडीओ विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
मामले में भाजपा प्रत्याशी की ओर तहरीर दी गई थी। इसमें दरोगा पर अभद्रता करने और सपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला करने आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी की तहरीर को दरकिनार कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बूथ के बाहर धमाका कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन किए जाने का मामला दर्ज किया है।
ेएएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी इस तरह की हरकत की है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।