फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गला घोंटकर की गई थी गाड़ीवान मोहल्ले के युवक की हत्या

गला घोंटकर की गई थी गाड़ीवान मोहल्ले के युवक की हत्या

Sun, 29 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गला घोंटकर की गई थी गाड़ीवान मोहल्ले के युवक की हत्या
हत्या
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी युवक की हत्या गला घोंटकर की गई थी। घटना मकान पर कब्जा करने की नीयत से की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने बहन की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया
विज्ञापन



मोहल्ला गाड़ीवान में गोरखनाथ बाबा मंदिर वाली गली निवासी दर्शन सक्सेना का शव शनिवार को घर के भीतर चारपाई पर मिला था। गले में फंदे के निशान थे। वहीं कमरे में छत पर लगे कुंडे में बिजली का तार लटक रहा था।
विज्ञापन


पुलिस पहले तो मामले को आत्महत्या मान रही थी। जबकि घरवाले हत्या का आरोप लगा रहे थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की बहन सुनीता निवासी बालाजी पुरम की तहरीर पर राहुल, सर्वेश कुमार और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मृतक की बहन का आरोप है कि हमलावर मकान पर कब्जा करना चाहते थे। इसी वजह से गला घोंट कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed