फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी को विदा नहीं किया तो सल्फास खाकर दे दूंगा जान

पत्नी को विदा नहीं किया तो सल्फास खाकर दे दूंगा जान

Sun, 22 Oct 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को विदा नहीं किया तो सल्फास खाकर दे दूंगा जान
जहर खाने की दी धमकी

विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर में पत्नी की विदा कराने पहुंचे युवक से जब ससुरालीजनों ने विदा करने की मना कर दी। इस पर गुस्साए युवक ने आत्महत्या करने की धमकी देनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई।

जनपद एटा के गांव महमूदपुर निवासी अजय पाल की शादी थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर निवासी रागिनी से हुई है। भाईदूज से दो दिन पहले रागिनी मायके आ गई थी। पति भी उसके साथ आया था।
विज्ञापन


रविवार को जब उसने पत्नी से घर चलने को कहा तो पहले पत्नी फिर ससुरालीजनों ने मना कर दिया। इस पर युवक का गुस्से से भर गया। उसने दरवाजे पर खडे होकर सल्फास खाकर जान देने की धमकी देनी शुरू कर दी। हंगामा होता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस अजय को थाने ले गई। अजय ने बताया कि ससुरालीजन पत्नी को साथ नहीं भेज रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक थाने में ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed