फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शोहदों के खौफ से सहमीं युवतियां

शोहदों के खौफ से सहमीं युवतियां

Wed, 30 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
शोहदों के खौफ से सहमीं युवतियां
डेमो पिक
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्लेे की रहने वाली युवतियां शोहदों के खौफ से सहमी है। घर से निकलने में डरती हैं। युवक आए दिन घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। छेड़खानी करके परेशान करते रहते हैं। थाने में सुनवाई न होने के बाद मंगलवार को उन्होंने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवती अपनी बहनों के साथ रहती है। बीमार पिता का इलाज कराने के लिए मां और एक बहन दूसरे शहर में है। भाई भी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
विज्ञापन


युवतियों के घर में अकेले रहने की वजह से मोहल्ले के ही युवक उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि अश्लील हरकतें करते हैं। घर से उठा ले जाने और दुष्कर्म करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले एक युवती बाजार से घर लौट रही थी। तब रास्ते में रोककर उसे परेशान किया गया था। उसे साथ घर चलने की जबरदस्ती की गई। किसी तरह भागकर वह घर पहुंची। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। तब युवक वहां से भागे थे।


पीड़िताओं ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed