{"_id":"5986085a4f1c1b045f8b45a2","slug":"131501956186-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कच्ची शराब, उपकरण सहित तीन धंधेबाज पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कच्ची शराब, उपकरण सहित तीन धंधेबाज पकड़े
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए हैं। हजारों लीटर लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस के साथ गांव परशुरामपुर के पुल के समीप छापेमारी की। पुलिस को आता देख वहां शराब बना रहे आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने मौके से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने वहां धधक रही शराब की चार भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। करीब पांच हजार लीटर लहन को फैलाकर नष्ट किया।
विज्ञापन
पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम मुकेश, सनोज व गिरंद सिंह बताए। भागे हुए साथी का नाम रामसिंह निवासी गांव परशुरामपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को चालान कर जेल भेजा। वहीं भागे हुए साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।