{"_id":"5a1b00414f1c1ba7678bdf60","slug":"121511718977-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूट के मामले में सबूत जुटाने में जुटी है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या और लूट के मामले में सबूत जुटाने में जुटी है पुलिस
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंजाबी कालोनी में दंत चिकित्सक के घर की रखवाली कर रहे वृद्ध की गला दबाकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस सबूत तलाशने में जुटी है। कर्मचारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के यहां भी कर्मी था। वह 23 नवंबर की रात दंत चिकित्सक उसे घर की रखवाली के छोड़ कर गए थे।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी रघुवीर सिंह उर्फ वीरे (60) का पंजाबी कालोनी निवासी दंत चिकित्सक योगेंद्र सिंह तोमर के घर आना-जाना था। दोनों के बीच घरेलू संबंध बन गए थे। इसी वजह से 23 नवंबर को चिकित्सक रघुवीर को उसे घर की रखवाली के लिए छोड़ कर चले गए थे। 24 की सुबह नौकरानी आई, तो वृद्ध मृत पड़ा था।
घर से लाखों की नकदी और जेवर भी गायब थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी वृद्ध की मौत गला दबाने की वजह से बताई गई थी। स्वाट और पुलिस टीम खुलासे के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस हत्याकांड को लेकर सबूत तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस की माने तो निकाय चुनाव के बाद जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं पुलिस मृतक के चोरी गए मोबाइल की काल डिटेल से भी हत्यारे तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। पर, अभी तक पुलिस के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा है। वहीं घटना को लेकर लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।