फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसानों से 30 हजार रुपये लूटे

किसानों से 30 हजार रुपये लूटे

Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
किसानों से 30 हजार रुपये लूटे
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में जीटी रोड के समीप बुधवार की दोपहर बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मोटा रोड की तरफ भाग गए। पुलिस लुटेरों की तलाश की जुटी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला भोला निवासी किसान राजाराम (45) बुधवार को जीटी रोड स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालने गया था। उसने 30 हजार रुपये निकाले। थैले में रुपये रखकर वह घर जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचा। पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर उसे धक्का मारकर गिरा दिया और थैला लेकर मोटा रोड की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों का हुलिया आदि पूछकर तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed