{"_id":"6ada70c17f94557190090258","slug":"a-tire-on-a-canter-truck-carrying-devotees-returning-from-a-durga-immersion-burst-leading-to-a-collision-with-a-bus-seven-people-were-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1006466-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुर्गा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं के कैंटर का टायर फटा, बस ने मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुर्गा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं के कैंटर का टायर फटा, बस ने मारी टक्कर, सात घायल
विज्ञापन
कैंटर में टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
मसूरी (गाजियाबाद)। ब्रजघाट गंगा घाट पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर का एनएच-9 स्थित मसूरी फ्लाईओवर पर टायर फट गया। टायर फटने से कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगा। चालक ने किसी तरह नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे खड़ा किया ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और बस में सवार यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य की ओर रवाना किया। कैंटर चालक ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि हादसा गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे-9 पर भूड़गढ़ी मस्जिद के सामने फ्लाईओवर पर हुआ। ब्रजघाट से दिल्ली की ओर जा रहे कैंटर का अचानक अगला टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही गोला डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एसी बस ने खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कैंटर डिवाइडर से टकरा गया।
भीषण टक्कर में कैंटर और बस में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से 4-5 की हालत गंभीर बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
घायलों में राजकुमार (60), नंदू (25), अरुण कुमार (35), साकिब (17), सोना लाल (40), मुन्ना कुमार (33) निवासी आनंद पर्वत दिल्ली और ज्योति कुमारी (15) निवासी पंजाबी बाग दिल्ली शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एनएचएआई टीम की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
हाईवे पर मची चीख-पुकार
कैंटर में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जो पीछे सो रहे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ टायर फटा तो कैंटर सड़क पर लहराने लगा। चालक ने बामुश्किल नियंत्रण पाया और सड़क किनारे खड़ा कर टायर देखने लगा। तभी पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
यात्रियों का आरोप-नींद में था बस चालक
पुलिस के मुताबिक, बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक नींद में था। इससे पहले हापुड़ के पास भी चालक को झपकी आई थी और बस ट्रक से टकराते-टकराते बची थी। यात्रियों ने तब विरोध भी जताया था। आशंका है कि नींद की झपकी में ही बस ने कैंटर में टक्कर मारी।
एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि टक्कर में कुछ श्रद्धालु घायल हुए, कुछ को मामूली चोट आई। सात लोगों को अस्पताल भिजवाया गया था, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुछ ने उपचार से इनकार कर दिया। तहरीर के आधार पर चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।