फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for smuggling liquor worth two crore rupees, hidden inside sawdust

Chandauli News: लकड़ी के बुरादे में छिपाकर ले जा रहे थे दो करोड़ की शराब, दो गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling liquor worth two crore rupees, hidden inside sawdust
बलुआ पुलिस द्वारा बरामद शराब। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
चहनिया। बलुआ पुलिस और स्वाट टीम ने बलुआ पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का खुलासा किया है। लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर ट्रक से बिहार भेजी जा रही करीब दो करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही ट्रक चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में 1200 पेटी शराब लदी थी। आरोपी पंजाब से शराब की खेप लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और सर्विलांस सेल के प्रभारी आशीष मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम वाराणसी से बिहार जाने वाले मार्ग पर बलुआ पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखकर एक ट्रक से उतरकर दो लोग भागने लगे।
विज्ञापन

इस पर दोनों को पकड़ लिया गया। जब तलाशी ली गई तो ट्रक के पिछले हिस्से में प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे की आड़ में छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। कुल 12 सौ पेटियों में 11408.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए दोनों की पहचान हिमाचल प्रदेश के निवासी लताश (34) और पंजाब के मोहाली जिले के निवासी विरेंद्र (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से एक एंड्रायड मोबाइल फोन, 3700 रुपये नकद, पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में शराब की खेप भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


इनसेट-
एक लाख रुपये के लालच में बन गए तस्कर
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति से शराब लदा ट्रक लेकर बिहार जा रहे थे। वहां शराब को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। इसके बदले उन्हें एक लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस से बचने के लिए शराब के ऊपर लकड़ी के बुरादे की बोरियां रखी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed