{"_id":"598362f04f1c1bd93f8b4758","slug":"121501782768-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की कनपटी पर तमंचा लगाकर की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की कनपटी पर तमंचा लगाकर की लूट
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में खरपरी मोड़ पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक की कनपटी पर तमंचा लगाकर नकदी मोबाइल लूट लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया।
गांव अंबरपुर निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा रात करीब 9.30 बजे ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे। तभी खरपरी मोड़ से करीब 100 मीटर आगे एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जेब में रखी करीब 2500 रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रदीप की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज किया।
वहीं, गांव अस्यौली निवासी अरविंद कुमार कंटेनर चलाता है। मंगलवार को वह धनबाद उत्तराखंड में मारुति कार उतारने के बाद घर लौटा था। बुधवार शाम को वह कैंटर लेकर गुड़गांव जा रहा था। तभी घिरोर में तीन लोग पलवल जाने के लिए बैठ गए। गाड़ी जब घिरोर-शिकोहाबाद बाईपास के समीप पहुंची तभी एक युवक ने कहा कि उसे लघुशंका लगी है। जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी दो लोग गाड़ी से नीचे उतरे, वहीं तीसरे ने अरविंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने सरियों से पीटकर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखी करीब 6000 की नकदी लूट ली। वारदात करने के बाद तीनों बदमाश खेत के रास्ते भाग गए।