{"_id":"5b0ea1b74f1c1b8a6e8b56a2","slug":"11527685559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर भट्ठा मालिक करा रहा मजदूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर भट्ठा मालिक करा रहा मजदूरी
Updated Wed, 30 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम दरबाह में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। एडीएम और एएसपी को ज्ञापन देकर बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराने तथा बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की। एएसपी ने थानाध्यक्ष दन्नाहार को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
दरबाह के ईंट भट्टा पर काम करने वाले एक दर्जन से अधिक मजदूर परिवार सहित कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करने के बाद एडीएम बी राम और एएसपी ओमप्रकाश सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है ईंटें पाथकर उससे मिलने वाली मजदूरी से परिवार चलाते हैं। भट्टा मालिक उनको 620 रुपया प्रति हजार ईंट पथाई के हिसाब से मजदूरी के लिए लाए थे। 2017 में दीपावली से वह लगातार इसी भट्टे पर काम कर रहे हैं।
भट्टा मालिक उनको मजदूरी नहीं दे रहे हैं।
ठेकेदार के अनुसार उनकी मजदूरी का लगभग 11 लाख बकाया चल रहा है। मजदूरी मांगने पर उनसे मारपीट की जाती है। एएसपी ने थानाध्यक्ष दन्नाहार तथा एडीएम ने तहसीलदार सदर से जांच करके रिपोर्ट देने के साथ ही कार्रवाई करने को कहा है। भिखराज, सुनील, बबिता, नंदराम, लक्ष्मी, आरती, अंजली, वंदना, राखी, आरती, सोनी, शेखर, विनोद, शकुंतला, उमाशंकर, मधु, धनीराम, सुनील दत्त, भूरे, नरेंद्र, मिथिलेश, नन्नी मौजूद रहे।