फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जासमई हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, एक आरोपी गिरफ्तार

जासमई हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जासमई हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, एक आरोपी  गिरफ्तार
मैनपुरी-बेवर। गांव जासमई मोहनपुर में जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार को एक आरोपी गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव जासमई निवासी योगेंद्र सिंह चौहान और रविंद्र चौहान के बीच जमीन के विवाद में गुरुवार को खेत की पैमाइश के दौरान मारपीट व फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


गोली लगने से योगेंद्र पक्ष के रोहित की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं योगेंद्र, योगेंद्र का पुत्र प्रभात रविंद्र पक्ष का अभिषेक चौहान गोली लगने से घायल हो गए थे। उक्त घटना के बाद योगेंद्र सिंह के पुत्र उक्षय ने विनय, मुन्ना, निखिल उर्फ अखिलेश, निक्कू उर्फ अभिषेक, विजय उर्फ छोटे, योगेंद्र सिंह उर्फ बऊआा, मंगल सिंह और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या व जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस नामजद आरोपियो की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने गोली लगने से घायल अभिषेक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। थाना प्रभारी श्याम सिंह पीलवान ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसबल तैनात है। पल-पल की स्थिति पर नजर जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed