फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुलिसकर्मियों के चिकित्सा भते का नहीं हो रहा भुगतान

पुलिसकर्मियों के चिकित्सा भते का नहीं हो रहा भुगतान

Thu, 22 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के चिकित्सा भते का नहीं हो रहा  भुगतान
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। सरकार की ओर से पुलिसकर्मियों को मिलने वाला चिकित्सा भत्ता ट्रेजरी में अटका हुआ है। बिलों का भुगतान न होने से कर्मियों में रोष है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तकरीबन 33 लाख रुपये के चिकित्सा भत्ता के बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग द्वारा शासन की ओर से व्यय की मद में ग्रुपिंग के बाद ट्रेजरी में चिकित्सा भत्ता के लिए करीब 33 लाख का बिल भुगतान के लिए भेजा गया। मगर कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पांच मार्च को सभी बिल भेज दिए गए थे। बता दें कि कई पुलिसकर्मी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें से दो पुलिसकर्मी तो कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन अभी तक उनका भुगतान भी ट्रेजरी से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रेजरी में बिलों के भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि ट्रेजरी में बिलों के भुगतान के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया काफी समय से अटकी हुई है। बीमारी में रुपया खर्च करने के बाद अब भुगतान के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed