{"_id":"5a8ad44d4f1c1b28428b6392","slug":"11519047757-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति रचा रहा दूसरी शादी, पत्नी ने की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति रचा रहा दूसरी शादी, पत्नी ने की पुलिस से शिकायत
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पत्नी को छोड़कर हरदोई निवासी युवक दूसरी शादी रचाने जा रहा है। जब इसकी जानकारी महिला के परिवारीजनों को हुई तो वह पुलिस के साथ हरदोई पहुंचे। वापस लौटते समय आरोपियों ने घेरकर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित परिवारीजन एएसपी से मिले।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव करपिया निवासी विमल मिश्रा ने पुत्री नलिनी की शादी 11 मार्च 2016 में हरदोई के बिलग्राम चुंगी सावित्री कुंज निवासी अजय पाठक के साथ की थी। पति और पत्नी में विवाद के बाद अब मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है, लेकिन अभी तक पति किसी भी तारीख पर नहीं आया। सोमवार को एएसपी ओमप्रकाश से मिलने पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि अजय दूसरी शादी कर रहा है।
इसके बाद वह हरदाई से आशा ज्योति टीम के साथ जानकारी के लिए पहुंचे। वहां पुलिस सभी को थाने ले आई, लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया गया। जब परिवारीजन वापस लौट रहे थे तो पति व अन्य लोगों ने रास्ता रोक कर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एएसपी ने थाना पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।